♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मां गोमती महोत्सव कवि सम्मेलन 30 नवंबर को, सुनिए किन किन कवियों ने आपको किया है आमंत्रित

पूरनपुर । जिले के साहित्य प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। 30 नवंबर को गोमती उद्गम तीर्थ माधोटांडा पर विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में फिर से आनंद की वर्षा होगी और श्रोता काव्य रस का पान कर पाएंगे। काव्य पाठ के लिए इस बार अधिकांश युवा कवियों की टीम आमंत्रित की गई है।

इस लिंक से देखिए आमंत्रण

https://youtu.be/1BYMp_RnjUA?si=koK2lDdTuGrhYUiL

माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम तीर्थ पर 25 नवंबर से मां गोमती महोत्सव कार्तिक गंगा स्नान संकल्प 2023 प्रारंभ हो गया है। दिन में प्रतिदिन स्कूली बच्चों के कार्यक्रम हो रहे हैं और रात में रामलीला मंचन हो रहा है।


30 नवंबर को इस महोत्सव में विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें साहित्य प्रेमियों को काव्य रस का आनंद मिलेगा। इस बार कार्यक्रम के मुख्य आकर्षक कलीनगर के पूर्व तहसीलदार और गोमती उद्गम ट्रस्ट की स्थापना कराने वाले गोमती भक्त विवेक मिश्रा जो इस समय शिकोहाबाद के उप जिलाधिकारी हैं, अतिथि कवि के रूप में कार्यक्रम में आ रहे हैं। श्रोता जहां उनकी काव्य रचनाएं सुन पाएंगे वहीं इस कार्यक्रम में एक नए कवि का भी अवतरण होगा। यह कवि भी एक बहुत बड़ा अधिकारी है। इसके अलावा हास्य रस धार बहाने के लिए हास्य कवि उमेश त्रिगुणायत अद्भुत, देव शर्मा विचित्र और राजेंद्र अवस्थी किंकर कार्यक्रम में पधारेंगे। वही श्रेष्ठ गीतकार के रूप में वरिष्ठ कवि अंशुमाली दीक्षित अंशु, डॉक्टर नीराजना शर्मा और विकास आर्य स्वप्न की मौजूदगी रहेगी। ओज के बड़े कवि अविनाश चंद्र मिश्र एडवोकेट चंद्र एवं प्रियांशु त्रिपाठी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। सुप्रसिद्ध गज़लकार अमिताभ मिश्र और
अच्छे मंच संचालक व गजलकार कुलदीप कल्प की गजलें आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी। युवा कवि स्वाभिमान सिंह व प्रदीप मिश्रा की प्रस्तुतियां भी आप सबको तालियां बजाने को विवश कर देंगी।

शायरा सुल्तान जहां की शेरो शायरी भी आपको पसंद आएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवनागरी उत्थान परिषद के अध्यक्ष पंडित राम अवतार शर्मा करेंगे। कार्यक्रम के संयोजन का दायित्व कवि व पत्रकार और इस बुलेटिन के संपादक सतीश मिश्र अचूक को दिया गया है। कार्यक्रम के आयोजक उप जिलाधिकारी कलीनगर आशुतोष गुप्ता ने बताया कि 30 नवंबर की शाम 5:30 बजे महाआरती के तुरंत बाद कवि सम्मेलन प्रारंभ होगा और उसके बाद आनंद वर्षा शुरू हो जाएगी। उन्होंने जनपद व क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है। फिल्मी कलाकार अर्पण तिवारी ने भी लोगों को आमंत्रण देते हुए वीडियो संदेश जारी किया है।

https://youtu.be/1BYMp_RnjUA?si=koK2lDdTuGrhYUiL

कवि सम्मेलन के संयोजक और कवि गणों ने भी अपने वीडियो संदेश जारी करते हुए श्रोताओं को आमंत्रित किया है। आइए आपको सुनवाते हैं इन सबकी बात

https://youtu.be/1BYMp_RnjUA?si=koK2lDdTuGrhYUiL

कवि सम्मेलन में नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत श्री सुनील कुमार सिंह और मुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर आलोक कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

कवि सम्मेलन के स्वागताध्यक्ष माधोटांडा के पूर्व प्रधान एवं गोमती ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य राममूर्ति सिंह एवं पत्रकार कुंवर निर्भय सिंह हैं। ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों व सभी गोमती भक्तों की तरफ से भी आप सपरिवार इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000