♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

मंडलीय डीलर सम्मेलन : पेट्रोलियम डीलर्स के लिए जारी रहेगा संघर्ष : रंजीत कुमार

पेट्रोलियम डीलर्स के मंडलीय सम्मेलन में बोले प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव, डीलर्स की समस्याओं पर हुई चर्चा

https://youtu.be/djiGjgzNnHc?si=p6pi_2tyhh0wITYF

विधायक बाबूराम पासवान, पीसीयू चेयरमेन सुरेश गंगवार और पूर्व मंत्री डाक्टर विनोद तिवारी बोले डीलर भाइयों के साथ हैं, सरकार तक पहुंचाएंगे डीलर्स की समस्याएं

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा है कि पेट्रोलियम डीलर्स की समस्याओं के लिए यूपीपीटीए निरंतर संघर्ष कर रही है और आगे भी करती रहेगी और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधि मंडल राज्य व केंद्र सरकार से मिलेगा। भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, पीसीयू के अध्यक्ष सुरेश गंगवार और पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी ने भी डीलरों की समस्याओं से सहमत होते हुए उनके निराकरण के लिए हाईकमान तक पर पैरवी करने की बात कही। इस मौके पर डीलर्स ने अपनी समस्याओं को भी पुरजोर ढंग से उठाते हुए निराकरण की मांग उठाई।
होटल ग्रांड शारदा में आज उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के निर्देश पर पीलीभीत पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्रीकांत सिंह की अध्यक्षता में मंडलीय डीलर सम्मेलन आयोजित हुआ।

इस लिंक से देखें वीडियो बुलेटिन

https://youtu.be/djiGjgzNnHc?si=p6pi_2tyhh0wITYF

कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार

ने कहा कि डीलरों की समस्याओं के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है, आगे भी यह लड़ाई जारी रहेगी लेकिन इसके लिए हम सबको एकजुट होना पड़ेगा। प्रदेश महासचिव धर्मवीर चौधरी

ने कहा कि डीलर एकता ही किसी लड़ाई को कामयाबी तक पहुंचाती है। इस लिंक से सुनिए

https://youtu.be/FS57WCoeHPs?si=mviepJNzCeIgxREj

उन्होंने कहा कि नए पेट्रोल पंपों की स्थापना के लिए हाईकोर्ट तक लड़ाई लड़ी जा रही है और कमीशन बढ़वाने के लिए भी केंद्र सरकार के अधिकारियों व जिम्मेदारों से निरंतर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मार्च तक इस मामले में सफलता मिलने की उम्मीद है।

https://youtu.be/hF6DQhQDt2E?si=znIAc8SdWPm_-q9_

वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने

डीलर्स की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए उनके निराकरण के उपाय भी बताए।

इस लिंक से सुनिए उनकी बात

https://youtu.be/M14AWcVGmlk?si=VmgITzsKwAk3a70c

पहली बार पीलीभीत में हुए मंडलीय सम्मेलन की बधाई भी उन्होंने दी। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि वे डीलरों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से डीलर्स का

प्रतिनिधि मंडल लेकर मुलाकात करेंगे।

इस लिंक से सुनिए विधायक जी की बात

https://youtu.be/evHd1FLkVLE?si=V0hyDeFhRubfYPes

पीसीयू के अध्यक्ष सुरेश गंगवार

और पूर्व मंत्री डॉ विनोद तिवारी

ने भी समस्याओं से सहमति जताते हुए प्रतिनिधि मंडल के जरिए हाईकमान तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया। स्थानीय डीलर्स की समस्याएं रखते हुए जिला अध्यक्ष श्रीकांत सिंह

उपाध्यक्ष अशोक राजा, रंजीत सिंह, सुनैना मिश्रा, प्रणवीर सिंह आदि ने जबरन इंडेंट लगाने, डिपो से माल कम आने, सरकारी विभागों से भुगतान समय से न मिलने, जबरन मोबिल आयल देने, भ्रष्टाचार, अफसरों के बदलते व्यवहार सहित कई समस्याएं रखीं। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती, उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला

सदस्यता प्रमुख रंजीत सिंह गिल, सह संगठन मंत्री अनुराग अवस्थी आदि ने अतिथियों का स्वागत व सम्मान किया।

लेखराज भारती द्वारा अतिथियों को जिले की पहचान बांसुरी भेंट की गई।

एसोसिएशन द्वारा तैयार किए गए नव वर्ष के कैलेंडर

एवं पंपलेट का अनावरण भी अतिथियों ने किया।

पदाधिकारियों व सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यूपीपीटीए के कोषाध्यक्ष श्यामकरन, अमित केदार, महेंद्र शर्मा, राहुल गुप्ता, संजीव कुमार, रविंद्र अग्रवाल, बरेली के जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, महासचिव नरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश कपूर, बदायूं से आशीष कुमार, पीलीभीत के डीलर संजीव अग्रवाल, विकास गुप्ता, हरप्रीत, राजीव अग्रवाल

विशाल गुप्ता, विमला अवस्थी, लज्जा मिश्रा, रिजवान, मोहन गंगवार, विकास गुप्ता, हरप्रीत औजला, रचित गुप्ता, गुरमीत सिंह, हिमांशु मिश्रा सहित काफी डीलर मौजूद रहे। संचालन महासचिव सतीश मिश्र और आभार ज्ञापन नवीन अग्रवाल ने किया।

https://youtu.be/djiGjgzNnHc?si=p6pi_2tyhh0wITYF

जिलाध्यक्ष श्रीकांत सिंह ने वीडियो संदेश जारी करके कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रांतीय और मंडलीय पदाधिकारियों और जनपद के डीलर भाइयों का आभार जताया है।

इस लिंक से देखिए वीडियो

https://youtu.be/fxdIIk9LWs0?si=RzShanqhNIC6rvSF

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000