♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

इंतजार खत्म, कल होगा कस्तूरी महोत्सव का शानदार आगाज, तैयारियां पूरी

पीलीभीत :  24 जनवरी 2019/ जिला प्रशासन व जनमानस के सहायोग के द्वारा 25 जनवरी से 30 जनवरी के मध्य आयोजित होने वाले ‘‘कस्तूरी पीलीभीत महोत्सव’’ का

तैयारियां लगभग आज देर शाम तक पूर्ण कर ली गई हैं। कल दोपहर 1ः00 बजे जनपद के समस्त विधायकगण,  जिला अध्यक्ष भाजपा व मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी  की उपस्थिति में ‘‘कस्तूरी पीलीभीत महोत्सव’’ का उद्घाटन किया जायेगा।

कस्तूरी पीलीभीत महोत्सव में जनमानस तक सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाकर लोगों को जानकारी प्रदान की जायेगी। उद्घाटन के पश्चात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

कल आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में विशेष रूप से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन है। जिसके माध्यम से लोगों को ई0वी0एम0 एवं वी0वी0पैट के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ साथ मानव श्रृखला बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया जायेगा। इसके साथ ही साथ मतदाता शपथ/गोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा। इसके

पश्चात पेंटिंग प्रतियोगिता व स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा। सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम व कत्थक नृत्य विशेष रूप से आकर्षण का केन्द्र रहेगा व सायंकाल के समय में ही प्रसिद्ध ब्रज की होली से सम्बन्धित

कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा तथा देर शाम भजन व गजल सांध्या का भी आयोजन किया जायेगा। इसके साथ ही साथ दिनांक 28 जनवरी 2019 को अपरान्ह 3ः00 से 4ः00 जे तक हेल्दी वेवी शो का आयोजन किया जायेगा। सभी तैयारियां पूरी हो गई। रंगोली मनमोहक लग रही है।

सीडीओ राजीव मिश्र बनकटा ने अफसरों के साथ ड्रमंड कालेज पहुचकर व्यवस्थाओ  का जायजा लिया। उद्घटन में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कलाकार धमाल करने आ रहे हैं। आप भी आना जरूर, वरना पछताना पड़ेगा। 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000