कार में टक्कर मारने से दो पक्षों में विवाद लाइव देखिए किस तरह जंग का मैदान बना मेन रोड

पूरनपुर। घुंघचाई रोड पर चौराहे के पास कार में टक्कर लगने से कार डिवाइडर में जा टकराई। इस को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया और जमकर मारपीट हुई। मारपीट से रोड पर अफरा-तफरी मच गई। लाइव देखिए किस तरह हुई भिड़ंत। लिंक पर क्लिक करके देखिए वीडियो-

https://youtu.be/toYYJ6glRaE

इस बीच सूचना पर पुलिस पहुंच गई और दोनों पक्षों के 4 लोगों को हिरासत में ले लिया। नगर चौकी प्रभारी निर्देश सिंह चौहान ने बताया कि स्थानीय युवकों में कार की टक्कर के वाद विवाद हुआ और मारपीट हो गई। जिसमें 4 लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

भाजपा नेता की हुई पिटाई

इस पूरे मामले में भारतीय जनता पार्टी आईटी सेल के एक नेता की कुछ लोगों ने कोचिंग सेंटर पार्टनरशिप विवाद को लेकर पिटाई की है। इसमें नेताजी घायल हुए हैं। उनका पुलिस ने सीएचसी में उपचार कराया।

पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके  द्वारा शराब पीकर घटना को अंजाम देने के शक में अल्कोहल की जांच कराई है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000