पोल्ट्री फार्मो में लगी आग, हुआ लाखों का नुकसान
घुंघचाई। अचानक पोल्ट्री फार्म में पिछवाड़े से आग लग गई जब तक ग्रामीण घटनाक्रम को भाप पाते तेज हवाओं ने आग को और तेज कर दिया देखते ही देखते 3 पोल्ट्री फार्म आग का शोला बन कर धू-धू कर जलने लगे । घटनाक्रम की सूचना पर फायर ब्रिगेड डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका अग्निकांड में भुक्तभोगियों के अनुसार ₹600000 का नुकसान हुआ। गेहूं की कटाई के दौरान आम जनमानस बीड़ी सिगरेट पीने में भी काफी इतिहात बरसते हैं लेकिन फिर भी आए दिन अग्निकांड से लोग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है घटनाक्रम चौकी क्षेत्र के चंदुय्या कॉलोनी का है गांव निवासी राम प्रसाद मंडल का पोल्ट्री फार्म गांव के नजदीक एक रास्ते के पास है जहां पोल्ट्री फार्म के पिछवाड़े से अज्ञात कारणों से आग लग गई देखते ही देखते गांव के ही मिथुन मंडल मानिक मंडल निर्मल मंडल तीनों भाइयों के भी पोल्ट्री फार्म जलकर खाक हो गए जब तक आग बुझाने के प्रयास ग्रामीणों द्वारा किए जाते आग ने अपना विकराल रूप ले लिया था इस दौरान तेज हवाओं के कारण आग बुझाने में भी काफी समस्याएं आ रही थी घटनाक्रम की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची जिसने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

ग्रामीणों और 5 विकेट के सामूहिक प्रयास से बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका तत्कालीन ग्राम प्रधान राम प्रसाद मंडल ने बताया कि गांव में लगे चार पोल्ट्री फार्म में आग के कारण करीब ₹600000 का नुकसान भुक्तभोगी यों का हुआ है पोल्ट्री फार्म में मुर्गे के हाल ही में बच्चे लाए गए थे जो जलकर खाक हो गए शासन को चाहिए कि उनको मुआवजा दिया जाए चौकी प्रभारी गौरव बिश्नोई भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने घटनाक्रम की जांच पड़ताल शुरू कर दी है वही क्षेत्र के हरिपुर गांव निवासी परगट सिंह के खेत में 5 एकड़ नरई जल गई ।

सिमरिया गांव निवासी दाताराम और पुत्तू लाल के खेत से भी आग लगी जिसमें करीब 9 एकड़ नरई जलना बताया जा रहा है ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास कर खेतों में लगी आग पर काबू पाया।
रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी।

