
मौनी अमावस पर गोमती, शारदा और देवहा तट पर लगे मेले, भंडारों की तैयारी जोरों पर
पीलीभीत : आज 4 फरवरी को मौनी अमावस्या का पर्व है। अमावस सोमवार की पड़ने से इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है। जनपद में देवहूति देवहा, आदि गंगा मां गोमती और शारदा नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालु स्नान दान के लिए जुटने लगे हैं। गोमती उद्गम तीर्थ, धनाराघट, इकोत्तरनाथ और त्रिवेणी घाट, माती देवी मंदिर, भगौतीपुर, धर्मापुर सहित कई स्थानों पर मेले भी लगेंगे।
इकोत्तरनाथ मंदिर पर पूरनपुर के समाजसेवी संदीप खंडेलवाल द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने लोगों को इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया है। यह उनका 15वां भंडारा है। श्री खंडेलवाल ने बताया कि आज सुबह 10 से अपराह्न 4 बजे तक भंडारा चलेगा।
उधर शारदा के धनाराघाट पर साधु संतों की रामनगरिया बसी हुई है। साधु संत अलख सुबह स्नान ध्यान कर रहे हैं। यहां तकिया मंदिर के महंत सूरज गिरी महाराज द्वारा मौनी अमावस पर भंडारा भी आयोजित किया गया है। बाबा ने सभी श्रद्धालुओ को कार्यक्रम में आमंत्रित किया है।
बंगला गाँव में मौनी अमावस पर राम चरित मानस पाठ का आयोजन किया गया है। सुखलाल वर्मा सहित कई लोग सेवा कार्य में जुटे हैं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें