♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पीलीभीत के गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में विराजे भगवान परशुराम, धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा, जनपद पीलीभीत द्वारा विगत दो दिवस से भगवान परशुराम जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन बाबा श्री गौरी शंकर मंदिर मे हुआ। उसी श्रखला मे तृतीय दिवस समस्त वेदी पूजन के पश्चात भगवान को न्यास कराया गया। ततपश्चात् भगवान का श्रृंगार कर बग्घी मे विराजमान किया गया।

उसके बाद बाल टोली राधे नारायण, रुद्र शर्मा, उज्ज्वल मिश्रा, हर्ष तिवारी, करण, विशाल, अतुल, अनुज ने एक साथ मिल कर शंख, खड़ताल, झाँझ, डमरू की पवित्र ओर दिव्य ध्वनि के साथ भगवान की भव्य नगर भ्रमण

https://youtu.be/ctLQVnPb27Q?si=4fIUyJQWu3_gsCBP

यात्रा का शुभारम्भ किया गया।


भगवान की यात्रा मे सर्वप्रथम सत्यनारायण भगवान के महंत संदीप पाण्डेय जी द्वारा भगवान की आरती व पुष्पांजलि अर्पित की गई श्याम स्वीट्स पर अभिषेक वर्मा द्वारा जल वितरण किया गया यात्रा के अगले पड़ाव भगवान शनि देव धाम पर महंत आशुतोष महाराज, अंकुर गोस्वामी, सिद्धार्थ मिश्रा, यशराज आदि द्वारा भगवान की डमरू, झाँझ, शंख ध्वनि के साथ भव्यता से आरती की गयी, पंडित राजकिशोर जी ने साहूकारा मे ठाकुर जी के मंदिर पर भव्यता के साथ आरती की, गौर धाम मंदिर पर महंत रज्जन पाण्डेय द्वारा भगवान की आरती व भोग अर्पित किया गया यहाँ भी बालको की टोली शंख, डमरू की ध्वनि ने समाज बांध दिया, जैसे यात्रा आगे बड़ रही थी जगह जगह जन मानस भगवान का पुष्प वर्षा करके स्वागत हुआ।

https://youtu.be/epNBYUKorlI?si=lLLN2ivfXRqq2wYi

चूड़ी बाली गली होते हुए यात्रा स्टेशन रोड पर मिश्रा मेडिकल स्टोर पर आलोक मिश्रा जी के परिवार द्वारा जलजीरा वितरण किया गया व पुष्प वर्षा की गई।

चावला चौराहा पर अरुण शर्मा द्वारा पुष्प वर्षा से भगवान का स्वागत किया गया ओर जल की व्यवस्था की गई थाना सुन गाढ़ी से यात्रा रामा कॉलेज की ओर मुड़ गयी यहाँ पीयूष शुक्ला जी ने सपरिवार अपने निवास के संमुख पुष्प वर्षा व आरती करके भगवान का स्वागत किया यात्रा जब काला मंदिर पहुंची तो यहाँ पर उदय नाथ अवस्थी जी सप्तनिक व गोपाल नारायण शर्मा जी ने सप्तनिक भगवान की आरती की ओर भगवान को पुष्पांजलि अर्पित की यात्रा अब जाटो वाले चौराहे पर पहुंच चुकी थी। उमेश चंद्र ब्रैडर्स पर उमेश अग्रवाल, राघव माधव ने भगवान की आरती की ओर सभी को जल वितरण किया गया बरेली गेट से आगे बढ़ते हुए महतिया बर्तन भंडार पर नीरज अग्रवाल सोनू महतिया ने सभी को आइसक्रीम का वितरण किया गया।

https://youtu.be/rVj92Bm9c1o?si=7r9lOGExLmG4TN-Q

आगे पंडित मैकू लाल मेडिकल स्टोर पर भगवान का ओष्प वर्षा से स्वागत हुआ यात्रा अब चौक बाजार पहुंच चुकी थी पंकज ज्वेलर्स पर नीरज रस्तोगी, शिवम कश्यप, अर्पित शुक्ला द्वारा भगवान को मोतियों की माला पहनाई गई ओर पुष्पांजलि अर्पित. की गई व सभी को मोतियों की माला पहनना कर स्वागत किया गया यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ गई। नई तहसील होते हुए यात्रा श्री गौरी शंकर मंदिर पहुंच चुकी है अब भगवान की आरती महंत लल्ला महाराज द्वारा की गई।

ततपश्चात् भगवान के विग्रह को मुख्य यजमान अशोक मिश्रा, श्रीधर पाण्डेय, आकाश पाराशर, दीपक शुक्ला राजेश शर्मा आदि द्वारा गोद मे. उठा कर बाबा गौरी शंकर शिवालय की परिक्रमा की गयी फिर भगवान को अपने स्थान पर वेद मंत्रोचार से मुख्य यजमान अशोक मिश्रा जी द्वारा नेत्रों मिलन कर भगवान को दर्पण दिखाया गया भगवान की आरती भोग व फल अर्पण किया गया।


भगवान की छवि को देख देख कर सभी उपस्थित जन मानस भाव विभोर हों रहे थे, इसके भगवान को कचौरी, गंगा फल मटर आलू टमाटर की सब्जी ओर सूजी के हलवा का भोग अर्पित किया गया इसके सब देवो को भोग अर्पित कर समस्त जन मानस को भंडारा प्रसाद खिलाया गया।

समारोह में राष्ट्रीय टीम की तरफ से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय सुरेन्द्र पांडेय जी,प्रदेश की ओर से प्रदेश अध्यक्ष श्री त्रिभुवन शर्मा,प्रदेश महामंत्री आचार्य राजेश शर्मा,मंडल की ओर से मंडल उपाध्यक्ष एवं पीलीभीत के प्रभारी  ब्रह्मानन्द शर्मा व जिला बरेली की ओर से जिलाध्यक्ष श्री गजेंद्र पांडेय ने भाग लिया।

कार्यक्रम के बारे में संयोजक अशोक बाजपेई एडवोकेट ने बताया

https://youtu.be/EKXEr4f3XHA?si=8w1PQZO9ZUzpHJGp

शोभा यात्रा मे प्रदेश मंत्री श्रीधर पाण्डेय, जिला अध्यक्ष अशोक बाजपेयी, जिला महासचिव दीपक शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष अवधेश पाठक, जिला उपाध्यक्ष (संगठन ) आकाश पाराशर, जिला उपाध्यक्ष आशुतोष शर्मा व शेखर शुक्ला, युवा कार्यकारिणी से आशीष दीक्षित, जय शंकर लल्ला महाराज, अमित अवस्थी, प्रकाश अग्निहोत्री, रणवीर पाठक, महेश पाठक एवं रमेश चंद्र पाण्डेय, सतीश मिश्र वरिष्ठ पत्रकार ,दिवाकर शुक्ला ,हरगोविंद बाजपेयी नगर अध्यक्ष पूरनपुर, सत्यवीर शुक्ला नगर महामंत्रि पूरनपुर, रजनीश पाण्डेय, नितिन दीक्षित, संजीव अग्निहोत्री, देवेंद्र पाण्डेय, महेश मिश्रा, शुभम शुक्ला, विद्यासागर शुक्ला, डॉ सचिन मिश्रा(PDS),

विपुल पाण्डेय, संतोष मिश्रा, श्रीराम शर्मा, हनुमंत पाण्डेय, मोहित अवस्थी, उज्ज्वल मिश्रा, अरुण मिश्रा, रिंकू पाण्डेय, संजय दुवे, आशुतोष अग्निहोत्री, डॉ डी एन शर्मा, सूर्यवाला शर्मा, शिवानी पाठक, रंजना मिश्रा, पूनम पाण्डेय, पूजा शुक्ला, लक्ष्मी पाठक, प्रज्ञा, प्रत्युश, देवांशी, अभिज्ञान, मान श्री, वृंदा, नित्या, रानी शुक्ला, पुष्पा शुक्ला, गीता मिश्रा, मनोज मिश्रा, अरुण भारद्वाज, अभय शर्मा, पवन मिश्रा, नीरज मिश्रा, संजीव शर्मा, राजीव त्रिवेदी, अथर्व बाजपेयी, अरविन्द दीक्षित, राजेश तिवारी, श्रीनरेश द्विवेदी, विशाल तिवारी, लक्ष्मी कांत दीक्षित, अरविन्द पाण्डेय, सूर्य प्रकाश शर्मा, महेश दुबे, सी पी जोशी, डॉ दिनेश तिवारी, रामानुज अवस्थी, विवेक पाण्डेय, संतोष मिश्रा, ज्ञानेंद्र दीक्षित
भारत भूषण पांडे, सर्वेश तिवारी, मनीष शर्मा, राघवेंद्र मिश्रा, रतन मिश्रा, अमिताभ मिश्रा, पंकज पाण्डेय, संजय पाण्डेय(सचिव), सत्यवीर शुक्ला, जॉली गुप्ता, अमित राठौर, गौरव, रजनीश, रामऔतार आदि सहित अपार जन समूह उपस्थित रहा अंत मे जिला अध्यक्ष अशोक बाजपेयी व समस्त आयोजन समिति द्वारा सभी सहयोगी जनो का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000