झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 नवजात बच्चों की जलकर मौत, 40 झुलसे

झांसी मेडिकल कॉलेज में आज देर रात एक वार्ड में आग लगने पर भगदड़ मच गईं। इसमें 10 बच्चों की मृत्यु हो गई और 40 बच्चे झुलस गए। आनन फानन में लोग अपने अपने बच्चों को बैड से उठाकर भागने लगे। गर्भवती महिलाओं को भी परिजन लेकर दौड़े आग लगने की सूचना पर पुलिस ओर फायर बिग्रेड की गाड़िया सहित पुलिस ओर जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

फिलहाल मेडिकल कॉलेज में पूरी तरह से अंधेरा पसरा हुआ है। धुआं के चलते कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग प्रसूता विभाग से चीख पुकार के साथ लोग अपने अपने नवजात बच्चों को बैड से उठाकर बाहर भागने लगे। लोगों के कहना था काफी धुंआ हो रहा है आग लगी हुई हैं। घटना की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड ओर पुलिस टीम को मिली। सूचना पर पहुंची दमकल ओर पुलिस ने राहत का कार्य शुरू कर दिया है। वही मेडिकल कॉलेज प्रशासन और जिला प्रशासन भी मौके पर है। बताया जा रहा है कि धुआं के चलते कुछ दिखाई हीं दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक झांसी पहुंचे और मुआयना करके उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000