
वह मानस का हंस जगत में कवि तुलसी कहलाया
महाकवि तुलसीदास जी की जयंती पर श्री जी पैलेस में हुई कवि गोष्ठी

पूरनपुर। राम भक्ति की सुर सरिता में जिसने जग नहलाया।
काव्य जगत में जिसकी प्रतिभा का उपमान न पाया।
राम नाम संकीर्तन में ही मिला परम सुख जिसको।
वह मानस का हंस जगत में कवि तुलसी कहलाया।

यह रचना थी पंडित राम अवतार शर्मा की। उन्होंने काव्यपाठ करते हुए तुलसीदास जी को परम राम भक्त बताया।
इस लिंक से सुनें पंडित जी का काव्यपाठ
https://youtu.be/SiONu5wRI5k?si=N_0SB9t0mu7P3TuG

मौका था तुलसी जयंती पर गुरुवार देर शाम सिरसा चौराहा के निकट स्थित श्री जी पैलेस में आयोजित कवि गोष्ठी का। इस गोष्ठी का आयोजन देव नगरी उत्थान परिषद व टॉप फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि श्याम बाबू शुक्ला विमल ने

तुलसी दास जी के बारे में प्रचलित मनगढ़ंत कथा कहानियों को गलत बताते हुए सही तथ्य प्रस्तुत किए। इस लिंक से सुनिए
https://youtu.be/0_BvmlUKd28?si=MJPJUv2FB5o7FMkc
मुख्य अतिथि अंशुमाली दीक्षित अंशु ने तुलसीदास जी के बारे में सुंदर जानकारियां दीं।

इस लिंक से सुनिए
https://youtu.be/0jkKZWhNBfI?si=eoxD3UFOp7cw85kl
काव्यपाठ करते हुए मनमोहक
सुर की मालिका गीता राठौर गुंजन ने सावन गीत गाया
ओ सजना सावन में देखो ,चलती शीत बयार
नैन तुम्हारे दरश को तरसे , आन मिलो इक बार।

गीता जी का पूरा गीत इस लिंक से सुनें
https://youtu.be/VfE99Nfmtk4?si=tE57saF36DW7smg_
संचालन कर रहीं ओज की कवयित्री संजीता सिंह ने सुनाया

वक्त मुश्किल भी है तो क्या , डगर मुश्किल भी है तो क्या , सूरज उनका भी डूबा जिनका डूबता न था, खुद को समझे थे सिकन्दर भी तो क्या?
युवा कवि प्रदीप मिश्र ने

पूरनपुर का वर्णन अपनी रचना में किया तो विकास आर्य स्वप्न

ने अपने हास्य के मुक्तकों से सबको हंसाया तो उनके सुंदर गीतों पर सभी झूमने को विवश हो गए।
इस लिंक से मीत जी को सुनिए
https://youtu.be/cmY1fiViba0?si=D955M9fmWD9WAFkN
कवयित्री डाक्टर नीराजना शर्मा नीर ने तुलसी महिमा कुछ इस तरह गाई

मानस के पावन सागर में मज्जन करवाया है जिसने ।
जीवन की सभी वृत्तियों का दर्शन करवाया है जिसने।
माता हुलसी और पिता आत्माराम के घर के लाल हुए।
वे विप्र शिरोमणि राम चरित लिख जय जय तुलसीदास हुए।
इससे पहले वरिष्ठ कवि डाक्टर ऊदल राम मीत ने अपने छंदों व मुक्तकों से समा बांधा।

उनका गया हुआ मल्हार काफी पसंद किया गया। इस लिंक से सुनें
https://youtu.be/cmY1fiViba0?si=Ep9zMtMnQHX5uTja
कवि व पत्रकार सतीश मिश्र अचूक ने काव्यपाठ करते हुए सावन, महीने के त्यौहार व शिव जी के बारे में कुंडलियां व छंद प्रस्तुत किए।

उन्होंने अपनी नई पुस्तक अचूक की प्रकीर्ण रचनाएं की प्रतियां भी सभी कवि व साहित्यकारों और श्रोताओं को भेंट कीं।
इस लिंक से पुस्तक वितरण का पूरा विवरण देखें
https://www.facebook.com/share/p/1C321QxrQv/
पत्रकार रामनरेश शर्मा सरल
को
के विचार इस लिंक से सुनें
https://youtu.be/b0ZOxhZFDGk?si=i_Ok6XxlGYw3Yi55
वैद्य रामकुमार शर्मा ने भी तुलसी

जयंती पर विचार रखे।

गोष्ठी में विपिन मिश्र, मणिकांत, हर्षित, प्रदीप सिंह मुखिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
इस लिंक से फेसबुक पेज से जुड़कर जानिए कैसा है श्री जी पैलेस
https://www.facebook.com/share/15fF23xstk/


