
नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल मौर्य का पूरनपुर सहित जनपद भर में हुआ भव्य स्वागत
पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के नवनिर्वाचित आदरणीय जिलाध्यक्ष गोकुल मौर्या जी का 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पूरनपुर के सम्मानित जनो द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया जिसमें जिला महामंत्री महादेव गाईन ज़ी,जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री ज़ी, जिला महामंत्री मंगली प्रसाद जिला उपाध्यक्ष नमन राजपूत ज़ी,जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता ज़ी,इनका भी स्वागत किया गया।

आपके कुशल नेतृत्व एवं संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को नई ऊंचाइयाँ प्राप्त होंगी तथा जनसेवा के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।
जिसमें हमारे साथ सहभागी के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह ज़ी,पूरनपुर नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ज़ी व बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय सक्सेना ज़ी सहित उनकी पूरी टीम द्वारा व अमित मिश्रा ज़ी,लोहा व्यापारी टीटू खंडेलवाल ज़ी,अजमेर सिंह ज़ी, प्रधान लक्ष्मी कांत भारद्वाज ज़ी,संतोष अग्रवाल ज़ी,राकेश मिश्रा राईस मिलर,सोढ़ी ज़ी,सरवन सिंह द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य रितुराज पासवान जी,प्रफुल्ल मिश्रा जी, नितिन दीक्षित जी अध्यक्ष गन्ना विकास समिति पूरनपुर,नगर अध्यक्ष हर्ष प्रधान जी, घुंघचिहाई मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिवेदी जी, सुल्तानपुर मण्डल अध्यक्ष मनोज वर्मा जी,कलीनगर मण्डल अध्यक्ष भगवती सिंह जी,जिला पंचायत सदस्य विवेक सिंह ज़ी,सुकमार गाईन ज़ी,राजेश कठेरिया ज़ी, प्रधानगण,व बंगाली समुदाय के लोग और हजारों की संख्या में क्षेत्र के देवतुल्य जनता उपस्थित रही। पूरनपुर के अलावा जनपद मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। पार्टीजनों के अलावा विभिन्न संगठनों के लोगों ने भी उनका स्वागत व अभिनंदन किया।


