सुभाष जयंती पर निकाली प्रभातफेरी, सजाईं मनमोहक झाकियां

नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बंगाली कॉलोनी में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, मोहा मन

गजरौला : थाना क्षेत्र के गांव माला बाजार कंजा हरैया के संजय गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के

साथ मनाया गया। सर्वप्रथम 9:00 बजे प्रभात फेरी में छात्र-छात्राओं ने सुभाषचंद्र बोस की रैली निकाली। झांकियां बैंड बाजों के साथ चल रही थीं। घोड़े पर सवार झांसी की रानी एवं घोड़े पर सवार सुभाषचंद्र बोस की झांकी शामिल थी
बाद में ध्वजारोहण किया गया और ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रबंधक उप प्रबंधक अमन व्यापारी, श्रीमती रीना सरकार, अध्यक्ष सुरंजन

सरदार, उपाध्यक्ष बिधान चंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष कार्तिक मंडल, सचिव मुरलीधर वाला, किशोर मिस्त्री, दीपक विश्वास, सुनील हलदर और कालीचरण मंडल, प्रिंसिपल

विश्वजीत मंडल एवं अध्यापक प्रभास कुमार सरदार, बृजेन मंडल, कुमारी पद्दा बैरागी, प्रियंका मिस्त्री, दीनबंधु मंडल,

सत्यजीत सरकार आदि विद्यार्थी महिमा हलदर, जश्नप्रीत कौर काजल सरकार अमन सरदार नीतीश मंडल आदि रहे। बच्चों

के कार्यक्रम मनमोहक थे और उनकी खूब सराहना हुई।

रिपोर्ट-सर्वेश कुमार शर्मा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image