
नेकी की दीवार ने अकाल एकेडमी में रोपे पौधे, किया जागरूक
पूरनपुर। आज दिनांक 6-7-2022 को अकाल एकेडमी कजरी में वन महोत्सव समारोह के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि सी ओ पूरनपुर,वन क्षेत्राधिकारी मो अयूब ,49 वी वाहिनी एसएसबी के sigd मनोहर लाल गोविंद सिंह, sigd सुमेर चंद अपनी बटालियन के साथ पौधारोपण किया।
नेकी की दीवार सामाजिक संस्था निरंतर पौधारोपण कार्यक्रम में अपना सहयोग समाज को दे रही है। संस्था द्वारा स्कूलों में कार्यक्रमों को आयोजित किया जा रहा है ताकि पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। इस मौके पर गणमान्य व्यक्तियों में गुरमेल सिंह ( नेकी की दीवार) भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ स अवतार सिंह ने किया। प्रबंधक स बाल सर सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में वृक्षों की उपयोगिता एवम् वन महोत्सव को सफल बनाने में बच्चों को मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने बच्चों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर काम करने को प्रेरित किया और कहा कि हम अपने लगन एवम् कर्म से अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
हमें इच्छा शक्ति लगन और आत्म विश्वास बनाए रखने की जरूरत है। स्कूल की हेड मिस्ट्रस कनक त्रिपाठी ने एक लघु नाटिका का आयोजन कराया जो सराहनीय रहा। इस मौके पर सूचना एवम् प्रसार मीडिया प्रभारी फिलिप जेवियर, स जोगा सिंह, स अवतार सिंह ,स, दलजीत सिंह, स मुख्तयार सिंह,अध्यापिका निधि संधू,सनिमौं फिलिप, कनक त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं।
अंत में स्कूल की प्रधानाचार्या सिमरन कौर थिंद ने सभी का आभार व्यक्त किया। चाट फिरोजपुर में भी वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर नीराजना शर्मा ,बबीता, ममता रानी, जसप्रीत कौर, राकेश ,पारुल पाठक ,अनुभव त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें