रजनी सिंह भाकियू महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोनीत

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हरजिंदर सिंह काहलो ने पचपेड़ा फार्म निवासी गौरव सिंह की पत्नी रजनी सिंह को भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। जिला उपाध्यक्ष मनजीत सिंह सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि रजनी सिंह किसानों के हित में बेहतर काम करने में रिकॉर्ड कायम करेंगी। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी धर्मेंद्र सिंह ने भी रजनी सिंह को मनोनयन पर बधाई दी है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000