पूरनपुर के स्कूल में भी चल रहा योगाभ्यास, सुबह मनाया जाएगा योग दिवस

पूरनपुर। नगर के स्कूलों में भी योग की कक्षाएं चल रही है। आज सुबह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रुपेश जी ने योगाभ्यास कराया। विभिन्न आसन व्यायाम व प्राणायाम कराते हुए उन्होंने नियमित योग करने की सलाह दी। विद्यालय के प्रबंधक हर्ष गुप्ता सहित काफी लोग मौजूद रहे। योग से जुड़े राकेश गुप्ता  ने बताया की आज शाम 5:00 से 7:00 के बीच आर्य समाज मंदिर के प्रथम तल पर योग से लाभ पर व्याख्यान का कार्यक्रम रखा गया है। इसमें योगाचार्य रुपेश जी योग से होने वाले लाभों के बारे में बताएंगे। उधर नगर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में पतंजलि योग समिति, अभा गायत्री परिवार सहित कई संस्थाओं द्वारा योग दिवस पर सुबह योग किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बाबूराम पासवान है और एसडीएम व सीओ भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम से जुड़े ओम शर्मा ने सभी लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000