
डीसीओ ने गन्ना कृषक महाविद्यालय में किया पौधारोपण
पूरनपुर। गन्ना कृषक महाविद्यालय पूरनपुर पीलीभीत में वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत जितेंद्र कुमार मिश्रा महाविद्यालय के
प्रबंधक मोहन सिंह, सचिव डॉक्टर सुनील शुक्ला, उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत भारद्वाज, हरदेव सिंह, गिरधारी लाल हरप्रसाद, डॉक्टर सुधीर शर्मा प्राचार्य, डॉक्टर पिंदर सिंह, अनूप शुक्ला, अमित सिंह, महेंद्र सिंह, अजय सिंह मौजूद रहे।
एससीडीआई सुनील शुक्ला को दी विदाई, कार्यकाल सराहा
इसके साथ ही महाविद्यालय के सचिव एससीडीआई सुनील शुक्ल का तबादला होने पर विदाई समारोह हुआ और उनके कार्यकाल में हुए कार्यों की प्रशंसा की गई। प्रबंध तंत्र ने महाविद्यालय को पीजी महाविद्यालय कराने के लिए भी उन्हें बधाई दी। प्रबंधक मोहन सिंह ने कहा कि महामहिम श्री राज्यपाल महोदय का कार्यक्रम भी आजीवन यादगार रहेगा।



