बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कई स्कूलों में आयोजित किये गए कार्यक्रम

पीलीभीत। आज दिनांक बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान अन्तर्गत केन्द्रीय विद्यालय पीलीभीत, स्प्रिग्डेल कालेज, राजकीय बालिका इण्टर कालेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिलगवां, प्राथमिक विद्यालय बिलगवां, प्राथमिक विद्यालय जौनापुरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जौनापुरी, प्राथमिक विद्यालय ललपुरिया साहब सिंह पीलीभीत में जागरूकता अभियान चलाया गया।


उक्त जागरूकता कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी आउटरिच, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला शक्ति केन्द्र से महिला कल्याण अधिकारी, जिला समन्वयक चाईल्ड लाईन काॅडिनेटर और उनकी टीम इत्यादि उपस्थित रहे, इन सभी के द्वारा बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000