
किशोर स्वास्थ्य दिवस पर हुआ उपचार, बताया संतुलित आहार का महत्व
सीतापुर। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हरगाँव के अन्तर्गत उपकेन्द्र अर्मी, नेवादा और सेलूमऊ मेँ किशोर स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। उपस्थित किशोर-किशोरियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण आर बी एस के
टीम द्वारा किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी विभाग द्वारा पोषण के अनेक स्टाल लगाकर बच्चों को संतुलित आहार के विषय मेँ समझाया गया। आर के एस के कोऑर्डिनेटर सुश्री नुजहत परवीन के संयोजन मेँ मेहंदी , रंगोली और निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित की गयी और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
———✍अनिल विरवा


