किसानों की किस्मत खोलेगा सावा 127 किस्म का धान, लाइव देखिये किस तरह करानी पड़ी कटाई

पुरनपुर। आज सकरिया क्षेत्र के ग्राम कटपुरा में फार्मर गुरप्रीत सिंह बल के खेत में धान की नई किस्म सावा 127 की कटाई हुई। जहां एक ओर अन्य धान में बीमारियां लग चुकी हैं तथा उनका एवरेज नहीं आ पा रहा है। ऐसे में सावा 127 धान किसानों के चेहरों पर खुशियां ला रहा है। लाइव देखिये किस तरह गिरा धान-

आज जब फार्मर गुरप्रीत सिंह बल के खेत में कंबाइन चल रही थी तब कंबाइन भी मात्र आधा कटर लेकर ही चल पा रही थी क्योंकि भरपूर मात्रा में एवरेज होने के कारण कंबाइन भी लोड मान रही थी। लाइव देखिए-

इस धान की खासियत यह रही कि इसमें कोई भी बीमारी नहीं लग पाई है। गुरप्रीत सिंह बल

प्रगतिशील किसान गुरप्रीत सिंह।

एक जागरूक किसान हैं जोकि लीक से हटकर नये तरीके से खेती करते रहते हैं। वैज्ञानिक तरीके से खेती करना इनका शौक है। 

फार्मर गुरप्रीत सिंह बल का मानना है कि अगर किसान पारंपरिक तरीके छोड़कर नई विधि से खेती करें तो वह नुकसान से बच सकता है।इस धान की प्रति एकड़ की उपज कल धान तुलने के बाद ही पता लग पाएगी। आज काफी किसान उन्नत खेती देखने पहुंचे। देखिये भव्य और दिव्य नजारा-

रिपोर्ट-जोगेंद्रपाल अरोरा

पत्रकार जोगेन्द्रपाल अरोडा

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000