हर तरफ दुर्गा पूजा की धूम, पंकजकालोनी में आज सांस्कृतिक संध्या और कल दुर्गा जागरण, लाइव देखिये कैसे हुआ पूजन

पीलीभीत। इस समय हर तरफ दुर्गा पूजा की धूम है। शहर में जहां विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं वही बंगाली कालोनियों में भी मां दुर्गा की पूजा पंडाल सजाकर की जा रही है। जहां काफी अधिक श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। पूरनपुर के पंकज कॉलोनी में इस समय दुर्गा पूजा मेला का आयोजन सिटी सेंटर के सामने किया गया है। इस कार्यक्रम में आज सुबह विशेष पूजा हुई। देखिये लाइव नजारा-

दोपहर में पूजा, शाम को 7:00 बजे महाआरती और 8:30 बजे से सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा जो अपने आप में आकर्षक होगी।। सोमवार को दिन में विभिन्न कार्यक्रम के साथ शाम को मां का जगराता होगा। जिसमें जेेसीज स्कूल की प्रधानाचार्य अंजू मिश्रा, चीनी मिल के मुख्य समय पालक रमेश चंद्र मिश्र, भाजपा नगर

अध्यक्ष महेश चंद्र मिश्रा आदि ने सभी को आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम में बंगाली समाज के कोलकाता से आए लोगों ने ही मूर्तियां तैयार की हैं और वे ही अपने हिसाब से पूजन अर्चन कर आ रहे हैं। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000