धूमधाम से निकली रामलीला मेले की शिव बारात, लाइव देखिये मनमोहक झांकियां

पीलीभीत। पूरनपुर में रामलीला मेले की बारात आज परंपरागत ढंग से निकाली गई। ठाकुरद्वारा मंदिर में पूजन के साथ तहसील से प्रारंभ हुई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई रामलीला मेला मैदान पहुंची। इसमें विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां सजी हुई थी।

इन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। रामलीला मैदान पहुंचकर विधायक बाबूराम पासवान, एसडीएम चंद्रभान सिंह,  कंट्रोलर

आशुतोष कुमार,  व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी,  शैलेंद्र गुप्ता, विजयपाल विकी सहित कई लोगों ने उड़ा कर मेले का उद्घाटन किया। लाइव देखिए-

इस दौरान जयकारे गूंजे। बरात देखने काफी भीड़ उमड़ी। नगरजनों के अलावा गांव देहात से लोग भी पहुंचे। 

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000