पूरनपुर। सुल्तानपुर गांव में बीती रात हाथियों का झुंड आ गया जिसने फसलों को बुरी तरह तबाह कर दिया। कई बीघे में गन्ने की फसल गिर गई। कई किसानों का पुआल व समान पलट दिया व तोड़फोड़ की। इसके चलते लोगों में दहशत है और वे खेतो तरफ नही जा पा रहे हैं।