पलिया में वर्षों बाद हुई नायब तहसीलदार की तैनाती, वकीलों ने किया स्वागत

(लखीमपुर से निर्जेश मिश्र की रिपोर्ट)

– तहसील के अधिवक्ताओं ने नवागत नायब तहसीलदार का किया स्वागत

लखीमपुर-खीरी। जिले की पलिया तहसील में बीते कई वर्षों से रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति को लेकर संघर्ष करते आ रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अमित महाजन की मेहनत रंग लाई है। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा पलिया तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर प्रज्ञा अग्निहोत्री को नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गयी।
नवागत नायब तहसीलदार का कार्यभार ग्रहण करने पर शुक्रवार को पहले दिन तहसील अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट शारदा प्रसाद राणा, महामन्त्री एड. अमित महाजन, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयप्रकाश त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजाराम वर्मा, संयुक्‍त मन्त्री संजय कुमार राठौर, एड. हृदयनारायण मौर्य, एड. राकेश कुमार गुप्ता, एड. आरएल सिंह, एड. हेमन्त कुमार मानक, एड. मो0 वसीम अहमद, एड. अनिल चौहान व एड. मेहताब आलम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000