
संत सिद्धेश्वर गिरि जी महाराज की षोड्शी 17 नवंबर को
जगत गुरु शंकराचार्य सहित तमाम संतों का होगा समागम
बिलसंडा। गौरीशंकर मंदिर सिभुंआ के ब्रह्मलीन संत श्री श्री 1008 श्री सिद्धेश्वर गिरी जी महाराज पूर्व सचिव पंचदश नाम जूना अखाड़ा वनारस की षोड्शी 17 नवंबर को प्रात: 9 बजे से तथा भंडारा 1 बजे से होगा। कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य जी श्री श्री 1008 श्री वासुदेवानंद सरस्वती शंकराचार्य जी बद्रिका आश्रम जोशीमठ सहित देश के कोने कोने से तमाम संत पधार रहे हैं। यह जानकारी उनके शिष्य महंत आनंदेश्वर गिरी जी महाराज उर्फ लाल बाबा ने दी है। स्वामी जी की षोड्शी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने के मद्देनजर व्यापक प्रबंध अभी से शुरू कर दिए गए है। विदित हो स्वामी सिद्धेश्वर गिरी जी 118 वर्ष की अवस्था में ब्रह्मलीन हुए थे।
रिपोर्ट- मुकेश सक्सेना एडवोकेट/ राजेन्द्र वर्मा

