
लक्ष्य महोत्सव में विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने मारी बाजी
पूरनपुर। आज लक्ष्य डिग्री कॉलेज में बाल दिवस के उपलक्ष्य में लक्ष्य महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री डॉ.विनोद तिवारी जी ने मां सरस्वती के समुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसमें अन्य कॉलेज से आये हुए छात्रों ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम स्थान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर, द्वितीय स्थान
गुरुनानक गुरुदास अकादमी और तृतीय स्थान गोल्डन फ्लावर पब्लिक स्कूल मोहनपुर रहा। जिसमे कॉलेज प्रबंधक नितिन गुप्ता जी, भाजपा नेता रवि गुप्ता जी ने छात्रों को पुरस्कृत किया। मंच संचालन अवनीश शुक्ला ने किया । प्राचार्या रंजना सिंह जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


