सेंट जोसेफ स्कूल में विभिन्न मॉडलों की लगी प्रदर्शनी, लाइव देखिये होनहारों का हुनर

अभिभावकों की जुटी बड़ी भीड़, सराही मेहनत

पूरनपुर। नगर के सेंट जोसेफ स्कूल में मॉडलों पर आधारित विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कई विषयों पर आधारित माडलों का प्रदर्शन करके बच्चों ने अभिभावकों को हैरान कर दिया।

प्रदर्शनी में मुख्य अथिति संघ लोक सेवा परीक्षा पास किये इसी स्कूल के छात्र रहे आलोक पांडेय सहित बडी़ संख्या में नगर व आसपास के क्षेत्र से लोग आये।
सेंट जोसेफ स्कूल में बुद्धवार को विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कम्प्यूटर व आर्ट एंड क्राफ्ट सहित अन्य विषयों पर आधारित मॉडलों के प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी के लिए शिक्षक डॉ. शाहीन अहमद, राजीव सिंह, भारती पांडेय , आर्ट एंड क्राफ्ट के लिए रखी जायसवाल व अन्य शिक्षकों के दिशा निर्देशन में बच्चों ने विभिन्न मॉडलों को बनाया। साथ ही मेहमानों का स्वागत भी किया।

यह मॉडल बनाये बच्चो ने

मॉडलों में रेन वॉटर हारवेस्टिंग, चन्द्र ग्रहण व सूर्य ग्रहण, सोलर सिस्टम, लाई फाई सोशल , ओज़ोन लेयर, स्मार्ट सिटी, नेटवर्किंग एंड इंटरनेट, ज्वालामुखी, डायलिसिस, वाटर साईकल, वैक्यूम कलीनर, ह्यूमन आई , स्मार्ट होम, जैविक खेती, वेस्ट मटेरियल से बनी उपयोगी चीजों सहित कई विषयों पर मॉडल बनाये गये।

हुनर देख अभिभावक हुए खुश, अतिथि भी गदगद

अपने बच्चों की कारीगरी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे। शेरपुर कलां के परिषदीय मॉडल इंग्लिश मीडियम स्कूल नम्बर 1 से इरशाद अहमद के साथ विज्ञान प्रदर्शनी को देखने आए। सरकारी स्कूल के बच्चों ने मॉडल देखकर अपने स्कूल में भी प्रदर्शनी आयोजित करने की बात कही। आगुंतुकों ने बच्चों से मॉडलों से संबधित कई प्रश्न किये जिसका बच्चों ने बखूबी जवाब दिया। कई मॉडलों ने तो मेहमानों को बहुत ही आकर्षित किया। इसके लिए बच्चे काफी समय से तैयारी में जुटे थे। मुख्य अथिति ने हर मॉडल का निरीक्षण किया और बच्चों को कई टिप्स भी देकर दिल खोलकर कर स्कूल की तारीफ की। सेंट जोसफ में कभी छात्र रहे पांडेय ने अपने छात्र जीवन की यादों को सांझा किया।
मैनेजर फादर चिन्नप्पन ने मुख्य अतिथि को शॉल उढा कर सम्मानित किया। ऑडिटोरियम में स्कूल की यादों से जुड़े चित्रों का भी प्रोजेक्टर के जरिये प्रदर्शन किया गया।

प्रधानाचार्या सिस्टर अंजलि ने बच्चों के कार्य को सराहा। बाद में मैनेजर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image