
यातायात माह के समापन पर यातायात जागरूकता रैली का किया आयोजन
(लखीमपुर से निर्जेश मिश्र की रिपोर्ट)
लखीमपुर-खीरी। आज नवम्बर माह के अन्तिम दिन यातायात माह का समापन हो गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन में जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक पूनम की अध्यक्षता में यातायात जागरूकता कार्यक्रम व यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग के अधिकारीगणों के साथ-साथ शहर के विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, छात्र व एनसीसी कैडेट्स सम्मिलित हुए। इस दौरान सभी द्वारा अपने-अपने उदबोधन के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा उनका पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया गया तथा स्वयं भी रैली का नेतृत्व करते हुए सम्पूर्ण शहर क्षेत्र में भ्रमण किया। रैली पुलिस लाइन से प्रारम्भ होकर शहर के
विभिन्न मार्गों व चौराहों से होती हुई वापस पुलिस लाइन में आकर समाप्त हुई। रैली के माध्यम से आम जनता को भी यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा उनका पालन करने हेतु जागरूक किया गया।


