अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार घायल, एक की हालत नाजुक पीलीभीत रेफर

माधोटांडा। थाना क्षेत्र के एक गांव से किसी काम से जा रहे हैं पूरनपुर असम हाईवे पर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर। एक की हालत गंभीर ,पीलीभीत रेफर।
थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव बसंतपुर नौनेर निवासी प्रदीप कुमार एवं राहुल कुमार

मोटरसाइकिल यूपी 26 एबी 2732 से किसी काम के लिए कुरैया गांव जा रहे थे। तभी पूरनपुर असम हाईवे पर पीछे से आ रहे  अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्रदीप कुमार के गंभीर रूप से घायल होने के कारण पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000