
मंगलवार को उदगम तीर्थ सहित कई स्थानों पर होंगे खिचड़ी सहभोज
पीलीभीत : जनपद में मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लोगों को आमंत्रित भी किया है। गोमती उद्गम तीर्थ पर माधोटांडा प्रधान किरण सिंह एवं उनके पति योगेश्वर सिंह राममूर्ति की तरफ से खिचड़ी भोज का आयोजन हो रहा है। पूरनपुर के मंगलम बैंकट हाल में दुष्यंत शुक्ला की की ओर से और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और आरएसआरडी स्कूल के सौजन्य से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे के बीच सहभोज का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को शारदा के धनाराघाट सहित विभिन्न स्थानों का खिचड़ी सहभोज का आयोजन किया गया । जिसमें काफी लोगों ने किया।
रिपोर्ट-विपिन मिश्रा

