कोरोना संकट : “ब्यूटीपार्लर बिन भौजी के उजले चेहरे लगते काले”

कोरोना के साइड इफेक्ट्स’

“कोरोना के खेल निराले ।
जैसे चाहे नाच नचा ले ।।

रुके मिलों के चलते पहिये ।
कितनों के छिन गये निवाले ।।

सर पर गठरी अरमानों की ।
नयनों आंसू पैरों छाले ।।

जाने कितने जलते दीपक ।
अंधियारों के हुये हवाले ।।

जाने कितने बेचारे पति ।
तड़पें अब तो राम बचा ले ।।

पत्नी भी निर्मम हो सोंचे ।
घर के कितने काम करा ले ।।

ब्यूटीपार्लर बिन भौजी के ।
उजले चेहरे लगते काले ।।

सारे कवि घर खाली बैठे ।
याद करें दिन मंचों वाले ।।

किसे सुनायें अपनी कविता ।
कोई लाइव ही करवाले ।।

कोरोना से कह दो ‘संजीव’ ।
जी ही लेंगे जीने वाले ।।”

गीतिका – संजीव ‘शशि’
पीलीभीत
मो. 08755760194

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000