
मानव प्रभु भक्ति ग्रुप ने समाज सेवा करके मनाया स्थापना दिवस
पूरनपुर : 14 जनवरी 2018 से मानव सेवा प्रभु भक्ति ग्रुप की शुरुआत हुई।,इस 1 साल में प्रभु कृपा से समाज मे सभी प्रकार की सामाजिक कार्यो में मानव सेवा प्रभु भक्ति ग्रुप सहभागी रहा। आज मानव सेवा प्रभु भक्ति ग्रुप पूरनपुर के द्वारा मकर सक्रांति के पर्व पर खिचड़ी भोज का द्वितीय विशाल भंडारा आयोजित किया गया। सर्वप्रथम ब्राह्मणों को भोज करा कर,दक्षिना दी,कंबल भेट कर विदाई की गई। 101 कन्या को भोज करा कर,दक्षिणा देकर, पैर छूकर, उनको मूंगफली एवं गठिया भेट की।
भंडारे के बाद गरीब असहाय विकलांग व्यक्तियों को 125 कंबल ग्रुप के द्वारा बांटे गए। इस समस्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी एवं प्रदेश मंत्री विजयपाल विक्की विशेष अतिथि थाना पूरनपुर कोतवाली निरीक्षक महोदय ,एवम समाजसेवी राम वच्चन रॉय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मानव सेवा अध्यक्ष आकाश आनन्द गुप्ता कसौधन एवं
उपाध्यक्ष अनुज खंडेलवाल ने किया। अतिथियों का स्वागत मानव सेवा के संस्थापक डॉ विजय आनंद, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने किया। जब गरीबों को कंबल मिले तो उनके चेहरे पर जो मुस्कुराहट थी वह देखने वाली थी। इस समस्त कार्य की पूरे पूरनपुर में भूरी भूरी प्रशंसा हुई। गुलाटी जी,विककी जी,कोतवाल जी, रॉय जी ने मानव सेवा के सभी सदस्यो को बधाई दी,,और कहा आप लोग इसी तरह निरंतर लोगो की सेवा करते रहे। इस समस्त कार्य मे भाई अनूप गुप्ता ,गौरव वर्मा,प्रतीक आनन्द गुप्ता,उमर जुबेर सिद्दीकी, जकरुद्दीन सकलैनी,मयंक गुप्ता, शेखर गुप्ता,जी का सहयोग रहा।


