बाइक सवार ने दो युवकों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर
घुंघचाई। हाईवे पर बैठे युवकों पर तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार ने बाइक चढ़ा दी जिससे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन एक की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरे की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। परिवार की ओर से बाइक सवार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई।
हाईवे पर तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही बीतीशाम घुंघचाई गांव निवासी रामचरन का 20 वर्षीय पुत्र अवधेश अपने दोस्तों के साथ खेतों की ओर होकर घर वापस आ रहा था, जो मदारपुर गांव के पास मोड़ के पास हाईवे पर सभी बैठे थे। तभी घुंघचाई गांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवार ने

युवकों पर बाइक चढ़ा दी। जिससे अवधेश और विजय घायल हो गए। घटनाक्रम की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही अवधेश ने दम तोड़ दिया।मामले की सूचना पर पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवाया वही दूसरे घायल की भी हालत नाजुक बनी हुई है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक हुए घटनाक्रम से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लाइव देखिये वीडियो-
मृतक के परिजनों ने पूरनपुर निवासी मोहल्ला साहूकारा के रहने वाले एक बाइक सवार के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मृतक की मां विमला देवी घटनाक्रम से काफी आहत है क्योंकि उसके चार बेटों में सबसे छोटा अवधेश था जो परिवार के कामकाज में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाता था। वही इकलौती बहन आशा का भी रक्षाबंधन के तुरंत बाद अपने भाई से इस तरह जुदा हो जाना काफी आहत कर रहा है ।मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी।

