दुधवा नेशनल पार्क की मैलानी रेंज के गांव हरदुआ में मिला बाघ का शव
लखीमपुर खीरी। विश्व विख्यात दुधवा नेशनल पार्क की मैलानी रेंज में बफर जोन के गांव हरदुआ में बाघ का शव मिला है।
दुधवा बफर जोन के गांव हरदुआ की घटना
बताई गई है। झाड़ियों में बाघ का शव पड़ा मिला है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। वन विभाग जांच एवं पोस्टमार्टम के लिए बाघ के शव को आईवीआरआई बरेली भेज रहा है। शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।

