डीपीआरओ राजकुमार की हार्ट अटैक से मौत, अटकलों का दौर जारी
पीलीभीत। जिले में तैनात जिला पंचायत राज अधिकारी राजकुमार का बीती रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इससे शोक की लहर दौड़ गई। 2 महीने पहले ही राजकुमार को इस पद पर तैनाती मिली थी। उनकी मौत से कई तरह की अटकलें भी चल रही हैं। ऐसा क्या हुआ कि अचानक दिल का दौरा पड़ गया, इस पर लोग चर्चा कर रहे हैं।

