डॉक्टर और अभियंता भी करेंगे परिषदीय स्कूलों में स्पोर्टस व पुस्तकालय मद में ख़र्च की गई राशि का सत्यापन, डीएम ने 30 तक मांगी रिपोर्ट
बेसिक स्कूलों में पुस्तकालय और स्पोर्ट मद में हुए ख़र्च का होगा सत्यापन, डीएम ने न्याय पंचायतवार नामित किये अधिकारी
पीलीभीत। जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के सभी परिषदीय विद्यालयों में सत्र 2018-19 व 2019 -20 में स्पोर्ट्स व पुस्तकालय मदों में प्रेषित की गई धनराशि के सत्यापन हेतु न्याय पंचायत स्तर पर अधिकारी नामित करते हुए

निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त मदों में प्रेषित की गई धनराशि का कम-से-कम 10-10 विद्यालयों में सत्यापन कर जांच आख्या दिनांक 30-10-2020 तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उपरोक्त वर्षों में प्रति प्राथमिक विद्यालय के स्पोर्ट्स मद में 5000 ₹ व उच्च माध्यमिक विद्यालय में ₹10,000 की धनराशि प्रेषित की गई थी। इसके साथ ही साथ पुस्तकालय मद में प्राथमिक विद्यालय में 5000 ₹ व उच्च

माध्यमिक विद्यालय में ₹10000 की धनराशि प्रेषित की गई थी। स्कूलों में स्पोर्ट व पुस्तकालय हेतु सामग्री खरीदना दर्शाया गया था परंतु हक़ीक़त में ऐसा न होने की शिकायतें मिली थीं।

