धान खरीद के टोकन सिस्टम में गड़बड़झाला : घुंघचाई सेंटर पर पड़ा धान वापस ले जा रहे किसान, देखिये वीडियो

घुंघचाई। साधन सहकारी समिति पर धान क्रय केंद्र लगा जरूर है लेकिन यहां के काश्तकारों की समस्या यह है कि लंबे अरसे से अपने धान की रखवाली करने के लिए मजबूर हैं। किसानों का जो नंबर था उसमें जमकर गड़बड़झाला किया जा रहा है और मन चाहते किसानों के धान की खरीद बेहिसाब तरीके से की जा रही है। किसान इस समस्या को लेकर काफी परेशान है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। जिलाधिकारी के अलावा शासन के बड़े अधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया गया लेकिन कोई निदान ना होने से समस्या बनी हुई है। कहने को शासन के माध्यम से बिना पक्षपात खरीद धान की होनी चाहिए और किसान खुशहाल हो और उसको उसकी उपज का बेहतर समर्थन मूल्य मिले लेकिन यह कार्यक्रम प्रशासन के अधिकारियों की गलत व्यवस्था के कारण नहीं हो पा रहा है। घुंघचाई साधन सहकारी समिति में धान की खरीद की जा रही है लेकिन यहां पर जिन काश्तकारों ने अपनी धान की फसल यहां पर गिरा रखी है और अपने नंबर आने के इंतजार में लगे हुए हैं लेकिन उनको टोकन नंबर देने के बावजूद चाहते लोगों की धान की खरीद की जा रही है जिसके कारण किसान परेशान है। लघु और सीमांत किसानों के लिए समय निर्धारित किए गए थे जो क्रय केंद्र पर लगे स्लोगन में भी दिखाते हुए देखे गए लेकिन गांव के ही पप्पू दीक्षित जिनकी खेती काफी कम थी और उसको मजबूरी में लेकर के सेंटर से धान उठाना पड़ा। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देखिये वीडियो-

https://youtu.be/kOxzBrY8myU

साथ ही नंबर में भी किसानों ने बताया कि हेरा फेरी जमकर की जा रही है। मन चाहते किसानों के नंबर लगाकर खरीद की जा रही है। नक्षत्र पाल सिंह विनोद शंकर के अलावा जंग बहादुर सिंह के नाम वरीयता क्रम में

पहले थे लेकिन चहेते लोगों की खरीद की जा रही है जिससे दीपावली के त्योहार पर किसान धान पड़ा होने के कारण अपने धान की रखवाली करता देखा गया। लोगों में इसको लेकर रोष देखा जा रहा है और लोगों ने व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। रिपोर्ट-लोकेश त्रिवेदी

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image