डीएम से की सचिव व जेई की शिकायत, जांच की उठाई मांग

पूरनपुर। पत्रकार संदीप शर्मा का आरोप है कि विकास खण्ड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी मेहरवान सिंह राना व जेई सालिकराम दो माह से फोन नहीं उठा रहे है और न ही ब्लाक परिसर में बैठकर ड्यूटी कर रहे हैं। आरोप हैै दोनों भृष्टाचार को बढ़ावा देते हुए अपनी मर्जी के हिसाब से ग्राम पंचायय में गुणवत्ताविहीन कार्य करा रहे है। इसकी शिकायत संदीप शर्मा निवासी मो.साहूकारा लाईनपार पूरनपुर देहात क्षेत्र बार्ड नं. 3 ने आज पूरनपुर तहसील में पहुंचे जिलाधिकारी से करते हुए जेई सालिकराम और ग्राम विकास अधिकारी मेहरवान सिंह राना के भृष्टाचार संबंधी तथा उनके ब्यक्तिगत ठेकेदारों द्वारा कराये गये विकास कार्यों की जांच कराने हेतु लिखित शिकायत पत्र जिलाधिकारी को दिया है।

जिलाधिकारी ने आश्वासन देते हुए शीघ्र जांच कराने की बात कही है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000