
गोमती उदगम की लाइटिंग और फब्बारे कर देंगे मंत्रमुग्ध, लाइव देखिये वीडियो
पीलीभीत। माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल तेजी से बदल रहा है। यहां 1 जनवरी से बनारस की तर्ज पर महाआरती शुरु हो

रही है तो इसी तारीख से रॉयल किंगडम रिसोर्ट का भव्य शुभारंभ भी होने जा रहा है।

इसके साथ ही उत्तर तरफ की झील में नौकायन की शुरुआत जिलाधिकारी पुलकित खरे करेंगे। इसको लेकर गोमती उद्गम स्थल बदल रहा है। लिंक पर क्लिक कर देखिए गोमती मंदिर के सामने लगाए गए फाउंटेन-
यह अपनी अनुपम छटा बिखेरते हैं। इसी जगह पर बनारस के पंडित महाआरती शुरु करेंगे। आज टीम उदगम पहुंच जाएगी और पहली से आरती शुरू होगी।

स्थानीय लोगों को आरती करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। लिंक पर क्लिक कर सुनिये व देखिये गोमती माता की कवि व पत्रकार सतीश मिश्र ‘अचूक’ रचित आरती का वीडियो-
फुलहर झील के पूरब तरफ रॉयल किंगडम रिसोर्ट तैयार किया जा रहा है। रॉयल किंग्डम के स्वामी डॉ वारेंद्र सिंह सहोता स्वयं मौजूद रहकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त करा रहे हैं।

पूरब तरफ के पेड़ों पर उनके द्वारा स्पेशल लाइट लगाई गई हैं।

जो रात में अद्भुत नजारा प्रस्तुत करती हैं। लिंक पर क्लिक करके देखिए वीडियो-
झील के दोनों तरफ लाइट लगाई जा रही हैं जिससे नजारा बिल्कुल बदल जाएगा। पूरनपुर के कई व्यापारियों ने लाइट दान में दी हैं। कुल 60 लाइटें झील के दोनों तरफ लगेंगी।

1 जनवरी 2021 को आपको उद्गम स्थल का सीन बदला-बदला सा नजर आएगा। जिलाधिकारी पुलकित खरे

के निर्देश पर एसडीएम अमरिया चंद्रभान सिंह रात दिन उद्गम पर मौजूद रहकर सारे काम करा रहे हैं।

उद्गम ट्रस्ट के राममूर्ति सिंह, पूर्व प्रधान धनीराम कश्यप, पत्रकार निर्भय सिंह, पुजारी बिजेंदर सिंह आदि भी लगातार समय दे रहे हैं। लिंक पर क्लिक कर देखिये गोमती पर ड्रीम मैंगो की दीपिका चतुर्वेदी द्वारा बनाई गई लघु फ़िल्म-


