
खबरों की मरम्मत : क्या 2014 के चुनाव में सच में हैक हुईं थीं ईवीएम
खबरों की मरम्मत कालम में आज के प्रमुख समाचार पत्रों के चुनिंदा धीर्शको पर बात। सिर्फ व्यंग विनोद, दिल पर न ले कोई-
————-
दावा : 2014 चुनाव में ईवीएम हैक हुई थीं।
क्या यह सच है। अमेरिकी हैकर को बुलस्कर केस चलाओ। बोलो अब करके दिखाए। मोदी जी पकफ लो ऐसा है तो बंदा काम का है।
हल्की बारिश से बढ़ी ठंड, फसल के लिए मुफीद
मान ली आपकी बात। पर दूसरे अखबार वाले उत्पादन 10 फीसदी घटा रहे हैं। कौन सही कह रहा कन्फ्यूजन है भाई।
धक्कामुक्की में जमा हुए ऋण माफी की फार्म
-यह तो होना ही था। मुफ्त का माल यूँ ही नही मिल जाता। जमा करदो किसान भाइयों हो सकता है आम चुनाव में भला हो जाय।
शहर में चल रही फर्जी पैथालॉजी सील
-क्या एक ही चल रही है इस तरह सीएमओ मैडम। इसके लिए हाईकोर्ट और बड़े अफसरों के आर्डर थे बंद करा दी। जो दूसरे महीना देते है उन्हें कब बंद कराया जाएगा।
बिना पते के फर्मो के नाम काटी गई लाखों रुपये की चेक
-दरअसल हकीकत यह है कि ग्राम पंचायतों में इतना रुपया आ गया इस बार की खर्च करने में दुश्वारियां आ गईं। अब जुगाड़ से खर्च किया तो तोहमत। जाने दो भाई। खाने पीने दो। खिला पिला कर तो यह मौका मिला है।
बुजुर्गो की पेंशन अब 500 मासिक
-अरे 500 में क्या होता है। 1000 कर देते। महीने भर भर पेट भोजन तो कर लेते बेचारे बुजुर्ग। अहसान भी कर रहे वो भी आधा अधूरा।
देवीपुरा गौशाला : नाम बदला काम नहीं
-कैसे बदले। खुदाई तो पुरानी है। पशु जहां से आये वही वापस चले जाते हैं। नीयत बदले तभी कुछ हो। पहले से ही खून जो मुह लग चुका है।
आखिर कहां जाएं ये 31 थारू परिवार
-कही नहीं जाएंगे। उनका आनंद वही है। हां सुविधाएं दिलवाई जानी चाहिए ताकि जीवन स्तर बदल सके।
गांवो के होम्योपैथिक अस्पताल वर्षो से बीमार
-हकीकत छाप दी भाई। व्यवस्था नही हो रही तो निजी हाथों में दे दे सरकार। कब तक मरे जनता। आयुष्मान कार्ड नही अस्पताल भी सुधारो साहब जी।
अरिल गोमती के कायाकल्प के लिए सर्वे शुरू
-एक साल से हवा में पुनरुद्धार कर रहे थे। एक रुपया नही दे सके अब फिर बेशर्मी शुरू। बातो के बताशे कब तक बनाओगे। कुछ करो इन झूठी बातो से ही ऐसी तैसी होगी।
बीकानेर जमीन घोटाले में वाड्रा से होगी पूछताछ
-क्यों होगी? चुनाव से पहले क्यों? 5 साल से क्या घास छील रहे थे। वाह री राजनीति। जिसने जमीन दी उसे अंदर करो।
राशन हजम नही कर सकेंगे कोटेदार
-कोई नही जुगाड़ इसमें भी है। दो बार अंगूठा लगवा कर एक बार देंगे राशन। कहेंगे पकड़ा ही नही एक बार मे। हाजमोला दूसरा ईजाद हो जाएगा पचाने के लिए।
नेपाल में 100 से बड़े भारतीय नोटों पर रोक
-पुरानी खबर। यह तो जब से बंद हैं जब नोटबन्दी में गच्चा खा गया नेपाल। भरोसा खोया भारत ने। 6 जनवरी को हम गए थे तो भी नही ले रहे थे 500 और 2000 के नोट।
शिक्षका से छेड़छाड़ में प्रधानाध्यापक को जेल
-करें भी क्या। मोटी तनख्वाह। खाली समय। यह सब ही करते हैं। भला हो एक मामला खुला तो वरना—-यूँ ही चल रहा सब कुछ।
साधु संतों को मिले 20 हजार पेंशन :अखिलेश
-जायज मांग। योगी जी ने देने की बात कही आपने रेट खोल दिया। पेंशन 20 हजार हो गई तो बाबा बनने की होड़ मच जाएगी यूपी में। सारे बेरोजगार नागा बन नाएँगे। सबसे अधिक पत्रकार पेशा बदलेंगे क्योंकि इनकी तरफ से सरकारें अनजान हैं और मीडिया संस्थान मुफ्त में खून खींच रहे हैं। मजीठिया को भी नजरअंदाज कर गए।
(आपको हमारा यह कॉलम कैसा लगा व्हाट्सअप नंबर 9411978000 पर अवश्य बताएं। सुझाव सादर आमंत्रित)
“अचूक की उंगली से”




