♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डीएम ने सुधारी भूल, इस बार निर्भय सिंह को गोमती सेवा के लिए दिया “कलेक्टर्स क्राउन”

पीलीभीत :  गत वर्ष जिलाधिकारी डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा ने एक ऐसे व्यक्ति को गोमती सेवा के लिए कलेक्टर क्राउन दे दिया था जो इसका  बिल्कुल भी पात्र नही था। ओमकार नाथ नाम के निलंबित आवकारी इंस्पेक्टर पर क्राउन मिलने के बाद गोमती के लिए चंदा वसूलने में घपलेबाजी, फर्जी रसीद बुके छपवाने जैसे तमाम ऐसे आरोप लगे थे कि इस कलेक्टर्स क्राउन के चयन की ही काफी आलोचना हुई थी।

 

समय से सीख लेकर डीएम डॉ मिश्रा ने इसबार गोमती सेवा के लिए माधोटांडा निवासी पत्रकार कुँवर निर्भय सिंह को चुना। निर्भय जहां पिछले काफी समय मे गोमती सेवा में तन मन धन से लगे हैं वहीं त्रैमासिक शब्द सत्ता में गोमती के लेख मैं तुम्हारी गोमती हूँ के नाम से श्रृंखला चला रखी है। इसमें काफी संख्या में फोटो भी छप रहे हैं। इससे गोमती पुनरोद्धार की कहानी देश दुनिया में जन जन तक पहुची है। निर्भय सिंह को इस बार का कलेक्टर क्राउन बिल्कुल जायज मिला है वे इसके हकदार भी थे। 

पत्रकारिता के छेत्र में वरिष्ठ पत्रकार श्री केशव अग्रवाल जी को कलेक्टर क्राउन दिया जाना भी बेहतर रहा। टाइम्स ऑफ इंडिया से जुड़े श्री अग्रवाल आज भी पत्रकारिता की सुचिता और नैतिक मूल्यों को कायम रखे हुए हैं। पहले संदीप सिंह और इस बार केशव अग्रवाल जी ने कलेक्टर क्राउन को ग्रहण किया है। 

प्रशासन में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ अर्चना द्रवेदी और सदर एसडीएम सौरभ दुबे को कलेक्टर क्राउन मिलना जनपद के लिए फक्र की बात है। शेष हस्तियां भी इसके योग्य बताई जा रही हैं। 

————–

इन हस्तियों को मिले कलेक्टर क्राउन

पत्रकारिता में वरिष्ठ पत्रकार केशव अग्रवाल, खेल में रतनदीप सिंह, पर्यावरण कृषि मै आफताब संधू, शिक्षा में एसपी सिंह, प्रशासन में सिटी मजिस्ट्रेट डॉ अर्चना द्विवेदी व एसडीएम सौरभ दुबे, पुलिस में आलोक मिश्र, साउंड में गुरशन सिंह और गोमती के लिए कुँवर निर्भय सिंह को चुना गया।

————-

डीएम डॉ अखिलेश मिश्र ने बताया कि सभी प्रतिभागियों का चयन कमेटी द्वारा किया गया है। उन्होंने समारोह में एक गीत भी सुनाया।  प्रेमचंद के मंदिर नाटक का मंचन भी हुआ। डीएम साहब के गीत का आप भी आनंद लीजिये-

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें




स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे


जवाब जरूर दे 

क्या भविष्य में ऑनलाइन वोटिंग बेहतर विकल्प हो?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image