विधायक के नेतृत्व में चला पॉलीथिन के खिलाफ अभियान-जलाई पॉलीथिन की होली

बिलसण्डा (पीलीभीत)। देश को पॉलिथीन मुक्त करने के लिए आज नगर में विधायक रामसरन वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर भर में पैदल घूमकर पॉलिथीन के खिलाफ जमकर अभियान चलाया। इसके बाद नगर के कमल पार्क पर एकत्रित होकर पॉलिथीन की होली भी जलाई गयी।


कार्यक्रम में विधायक पुत्र विवेक वर्मा, पंकज जायसवाल, डीके गुप्ता,सुरेश बाबू गुप्ता, रामेंद्र गोस्वामी, अजय जायसवाल, प्रेम पटेल, अरबिंद शुक्ला, रामसिंह वर्मा, मनोज त्रिवेदी, गौरव अवस्थी, दीनदयाल गंगवार, अनिल गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। थाना बिलसण्डा के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह भी मय फोर्स डटे रहे।

रिपोर्ट-मुकेश सक्सेना एडवोकेट/ अजय जायसवाल

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000