पत्रकार नवीन अग्रवाल व्यापारी सुरक्षा फोरम के जिलाध्यक्ष मनोनीत, मिल रहीं बधाइयां

व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश अध्यक्ष एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश शासन के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री अशोक गोयल ने प्रेस क्लब और अग्रवाल सभा पूरनपुर के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल को पीलीभीत का जिला अध्यक्ष बनाया है। देखिये मनोनयन पत्र- 

बधाइयां देने वालो का लगा तांता

श्री अग्रवाल को व्यापारी सुरक्षा फोरम का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें जनपद भर से बधाइयां मिल रही हैं। पूरनपुर के भाजपा विधायक बाबूराम पासवान, पूर्व मंत्री डॉक्टर विनोद तिवारी व हेमराज वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला महामंत्री गुरुभाग सिंह,समाजसेवी अशोक खंडेलवाल व संदीप खंडेलवाल, पत्रकार  तारिक कुरैशी, सतीश मिश्र,शैलेन्द्र शर्मा, अनुज सिंह, व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, विजयपाल विकी, हाजी लाडले, दुष्यंत शुक्ला, रोटरी क्लब अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता व कौशलेंद्र गुप्ता, संस्कार भारती व भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष संगीता सिंघल सहित तमाम संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। 

पत्रकारिता के साथ विभिन्न संगठनों में भी हैं सक्रिय

श्री अग्रवाल बेहतरीन पत्रकार तो हैं ही समाजसेवा में भी सक्रिय हैं। मौजूदा में वे रुद्रपुर साधन सहकारी समिति के उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले वे शासन द्वारा पूरनपुर नगर पालिका के सभासद भी मनोनीत किए गए थे। जगन्नाथ मंदिर समिति,  राधा माधव संकीर्तन मंडल,  संस्कार भारती,  पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन सहित कई संस्थाओं में वे विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं ।व्यापारियों के लिए समाचार पत्र के माध्यम से संघर्षरत श्री अग्रवाल की व्यापारी हित की लड़ाई को देखते हुए ही उन्हें इस फोरम की कमान सौंपी गई है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image