
गणतंत्र दिवस समारोह में हिट रही डायमंड हाकी क्लब की टीम को नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने समारोहपूर्वक किया सम्मानित, सराहे प्रयास
पूरनपुर। 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद पूरनपुर द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह 2025 में विशेष प्रदर्शन की श्रेणी में डायमंड हॉकी क्लब के ऐतिहासिक प्रदर्शन हेतु नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा नगर पालिका कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया गया। डायमंड हॉकी क्लब द्वारा 26 जनवरी रविवार को भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के चरित्र को प्रदर्शित करने व उनके बलिदान को प्रदर्शित करने हेतु पूरनपुर की जनता के बीच रामलीला मैदान पर ऐतिहासिक मंचन किया गया। इसमें फांसी का दृश्य इतना जीवंत दर्शाया गया कि उससे सम्बंधित वीडियो क्लिप ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया और रातों-रात वह दृश्य करोड़ों लोगों के द्वारा देखा गया जिस पर विभिन्न प्रकार की मिली-जुली प्रतिक्रियायें भी मिली।
इस लिंक से देखें इस प्रस्तुति का वायरल वीडियो
https://youtu.be/4dh38EqNQtw?si=XNbI4kjNbPOx5Nx2
इसी बीच क़ई लोकप्रिय न्यूज़ चैनलों द्वारा भी इस वीडियो से सम्बंधित चर्चा की गयी और देखते ही देखते सभी जगह इस कार्यक्रम की चर्चा होने लगी। क़ई न्यूज़ चैनलों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता व डायमंड हॉकी क्लब के अध्यक्ष महेश आज़ाद का इंटरव्यू भी लिया गया जिसमें महेश आज़ाद द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम में फांसी का दृश्य विशेषज्ञजनों की देख रेख में व सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम के साथ दर्शाया गया था।
इस लिंक से इस कार्यक्रम के संपूर्ण वीडियो देख सकते हैं..
चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता ने भी बताया कि वह यह कार्यक्रम एक दिन पूर्व भली-भांति देख चुके थे। जिसमें किसी भी प्रकार से बच्चों को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाया गया था।
इस कार्यक्रम की चर्चा और लोकप्रियता सभी ओर बढ़ने से प्रभावित होकर नगर पालिका चेयरमैन शैलेन्द्र गुप्ता द्वारा डायमंड क्लब की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। जिसमें भगत सिंह के रूप मे गुरुसंगत, राजगुरु फैजान व सुखदेव लक्ष्य बाथम को विशेष रूप से सम्मानित करने के साथ पूरे क्लब को सम्मानित किया गया और उनके इस प्रस्तुति की सराहना की गई।
इस अवसर पर डायमंड क्लब के अध्यक्ष महेश आज़ाद, समाजसेवी अशोक खण्डेलवाल, सभासद सौरभ सक्सेना , अनुज गुप्ता , तौफीक अहमद कादरी, सूरज बाथम सभासद ,घासीराम आजाद, राजीव सक्सेना एड , विकास गुप्ता , नितिन सक्सेना, दिनेश आजाद ,आलोक सक्सेना एड , विवेक तिवारी, सलिल आजाद, पप्पू वर्मा, बड़े वर्मा, सीटू, विकास रावत व अन्य क़ई सम्मानितजन उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस समारोह : सफल आयोजन हेतु चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता की हो रही सराहना
पूरनपुर में दशकों से टूटी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन की पुरातन परंपरा को पुनः शुरू कराने और इसे ऐतिहासिक बनाने में सर्व श्रेष्ठ प्रयास करने हेतु नगर पालिका परिषद पूरनपुर के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता बधाई के पात्र हैं। नगर से लेकर जिले भर में इसकी व्यापक चर्चा है तथा सराहना भी हो रही है। समाचार दर्शन 24 भी श्री गुप्ता के इस सफल प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा करता है। (सतीश मिश्र संपादक समाचार दर्शन 24)
(सभी फोटो व वीडियो विवेक तिवारी जी ने उपलब्ध कराए हैं।)
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें