विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को कायदे से धोया, देश भर में जश्न का माहौल

भारत ने 50 ओवर में 336 रन बनाए, पाक को डकवर्थ लुइस नियम से 40 ओवर में 302 रन का लक्ष्य मिला
पाक की पारी के 35वें ओवर में बारिश के कारण खेल रुका, यहां से उसे 30 गेंद पर 136 रन बनाने थे
रोहित (140 रन) मैन ऑफ द मैच, विराट ने 77 रन बनाए
विजय शंकर वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले भारतीय

मैनचेस्टर। वर्ल्ड कप के 22वें मैच में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 89रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से वर्ल्ड कप में पाक पर भारत की ये सबसे बड़ी जीत है। पिछली बार 2015 में उसने एडिलेड में 76 रन से हराया था। टीम इंडिया ने पाक को वर्ल्ड कप में लगातार 7वीं बार हराया। वर्ल्ड कप में 1992 से दोनों टीमों के बीच मैच खेले जा रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया कभी नहीं हारी। मैनचेस्टर में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट पर 336 रन बनाए। डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से पाकिस्तान को 40 ओवर में जीत के लिए 302 रन का लक्ष्य दिया गया था। वह 6 विकेट पर 212 रन ही बना सका। भारत का अगला मुकाबला 22 जून को अफगानिस्तान से होगा।

बारिश के कारण दो बार खेल रोका गया


भारतीय पारी के 47वें ओवर में बारिश शुरू हो गई थी। इसके कारण खेल को रोक दिया गया था। 30 मिनट बाद खेल फिर से शुरू हो सका। इसके बाद भारतीय पारी के खत्म होने के बाद बारिश के कारण कवर्स मैदान पर लाए गए। हालांकि, इस बार मौसम जल्द ही साफ हो गया। पाकिस्तान की पारी में 35 ओवर के बाद बारिश के कारण मैच रोक दिया गया था। तब पाक का स्कोर 6 विकेट पर 166 रन था। डकवर्थ लुइस नियम के हिसाब से उसकी पारी को 40 ओवर का कर दिया गया। उसे मैच जीतने के लिए 302 रन का लक्ष्य दिया गया। यहां से उसे 30 गेंद पर 136 रन बनाने थे।

वर्ल्ड कप में भारत v/s पाकिस्तान

साल कौन जीता मैदान
1992 भारत 43 रन से जीता सिडनी
1996 भारत 39 रन से जीता बेंगलुरु
1999 भारत 47 रन से जीता मैनचेस्टर
2003 भारत 6 विकेट से जीता सेंचुरियन
2011 भारत 29 रन से जीता मोहाली
2015 भारत 76 रन से जीता एडिलेड
2019 भारत 89 रन से जीता मैनचेस्टर

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image
20:58