पूर्व सैनिक रेशम सिंह को अमानवीय यातनाएं देने में 2 दारोगा व 6 सिपाहियों पर मुकदमा, सिख संगठन लामबंद, दी आंदोलन की धमकी, लाइव देखिये वीडियो
पीलीभीत। मतगणना वाले दिन जनपद की पूरनपुर पुलिस द्वारा पूर्व सैनिक रेशम सिंह की बेरहमी से पिटाई करने और अमानवीय यातनाएं देने का वीडियो लिंक पर क्लिक करके देखिए-
https://youtube.com/shorts/ZKEq6XpFW7w?feature=share
इस बहुचर्चित प्रकरण में भारतीय सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह विर्क

ने कार्रवाई के लिए पुलिस को सोमवार तक का समय दिया है। उन्होंने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। लिंक पर क्लिक करके सुनिये उनकी बात-
यह मामला सुर्खियों में आने के बाद पूरनपुर पुलिस ने आज पूर्व सैनिक की बेरहमी से पिटाई करने के मामले में दो उप निरीक्षक व 5-6 अज्ञात पुलिस कर्मियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में आरोपी उपनिरीक्षक को पहले ही निलंबित कर
दिया गया है और मामले की जांच पूरनपुर के पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी गई है।

यहां बता दें कि मतगणना वाले दिन पूर्व सैनिक रेशम सिंह अपने बहनोई की मृत्यु होने पर अपनी दो बहनों व मां के साथ

लखीमपुर जा रहा था। पूरनपुर मंडी समिति के सामने उनकी कार रोककर पुलिस वालों ने अभद्रता की थी।

नोकझोंक होने के बाद पुलिस ने पूर्व सैनिक को कोतवाली ले जाकर बेरहमी से पीटा था और अमानवीय यातनाएं दी थी। देखिये इस तरह की गई थी पिटाई-
लिंक पर क्लिक करके सुनिए इस मामले में क्या बोले पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक किरीट सिंह राठौर-
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें