गोमती तीर्थ पर अमर उजाला की अपराजिता को पूरनपुर एसडीएम ने दिलाई नारी सशक्तिकरण की शपथ, किया पौधारोपण
माधोटांडा। नारी आज की युग में शक्तिशाली है नारी, कहीं भी पुरुष से आज कम नहीं है। वह कंधे से कंधा मिलाकर पुरुषों के साथ चल रही है। नारी गरिमा को छोड़ रखने और उसके चेहरे पर आत्मविश्वास ही मुस्कान के लिए हर संभव हमें प्रयास करना है। एसडीएम चंद्रभानु सिंह ने गोमती नदी उद्गम तीर्थ स्थल के प्रस्तावित लोकेश प्रताप घाट पर अमर उजाला अखबार की अपराजिता के तहत नारी सशक्तिकरण की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम पूरनपुर चंद्रभानु सिंह ने कहा महिलाएं आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संसार में आगे बढ़ रही है। नारी सदैव सम्मानीय रही है। हमारी यह जिम्मेदारी बनती है कि हमें नारी को आत्मविश्वास ही बनाना है।
माधोटांडा प्रधान किरण सिंह ने कहा कि नारी अब कमजोर नहीं है। नारी को दहलीज और घूंघट से निकल आसमान की ऊंचाइयों पानी हैं। दूसरों पर आश्रित नहीं रहना है। हमें एक ऐसा माहौल तैयार करना चाहिए जिससे प्रधानमंत्री की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का भी सपना साकार हो। इस अवसर पर प्रधानपति योगेश्वर सिंह, निर्भय सिंह, सुजान सिंह, नेहा सिंह, लीना सिंह, वर्षा सिंह, महिपाल सिंह और अमर उजाला के पत्रकार इस्लामुद्दीन खां ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राम कुमार, राजेंद्र प्रसाद, तारावती, सावित्री, सोमवती, गीता, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधान धनीराम कश्यप ने किया।
ट्रस्ट की भूमि पर रोपे गए पौधे
अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम के तहत नारी शक्ति ने गोमती उद्गम तीर्थ स्थल की ट्रस्ट वाली भूमि पर पौधारोपण भी किया।
रिपोर्ट-कुँवर निर्भय सिंह
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें