
लोक गायक दीनबंधु सिंह सहित 25 लोगों को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सौंपा ममता रत्न सम्मान, मिल रहीं बधाइयाँ
लखनऊ। ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा लखनऊ में आयोजित सम्मान समारोह में आज ममता रत्न सम्मान 2021से कला के क्षेत्र में योगदान एवं गोमती आरती को स्वर देने वाले अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक दीनबंधु सिंह को देश के रक्षामन्त्री राजनाथ सिंह जी के कर कमलों द्वारा सीएमएस विस्तार के सभागार में सम्मानित किया गया।
ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा ने बताया कि यह सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले 25 विभूतियों को इस सम्मान से सम्मानित किया गया हैं। लोक गायक दीनबन्धु सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनकी मेहनत और अपनो के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है।
कार्यक्रम की शुरुआत लोकगायक दीनबंधु सिंह के स्वर में गायी गई, आदि गंगा मां गोमती जी की आरती से हुआ जिसमें नैमिषारण्य से आए हुए आचार्यों द्वारा आरती संपन्न कराई गई।।
मुख्य अतिथि के करकमलों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से 5 दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल, और 10 लोगो को चश्मा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यरूप से गौरव पांडे,राजीव तिवारी,अमरजीत सिंह बाटू, डॉ दुर्गेशधर दुबे, राजेश्वरी त्रिपाठी, अर्पण गुप्ता, डॉ महिमा सिंह, डॉ मंजरी सिंह, शालिनी सिंह, शीलू श्रीवास्तव, दीपक अग्रवाल, प्रकाश मिश्रा, रवि सिंह, अभिषेक यादव, राजेश मिश्रा, मानस बाहरी, आदित्य द्विवेदी, उमाशंकर, अनिल पांडेय आदि ने सक्रिय सहयोग किया। यह सम्मान मिलने पर दीनबंधु सिंह को बधाइयां मिल रही हैं।