
वाहन से कुचलकर मगरमच्छ की मौत, सूचना के बाद भी नही पहुँचे वनकर्मी
पीलीभीत।अज्ञात वाहन से कुचलकर मगरमच्छ की मौत हो गयी। बताया जा रहा कि आज सुबह पुल पर बैठे मगरमच्छ के किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उससे मौत हो गयी। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों में वन विभाग को सूचना दी। सूचना के घंटो बाद भी वन कर्मी मौके पर नही पहुँचे।
थाना न्यूरिया क्षेत्र के भिखारीपुर में रपटा पुल पर आज सुबह मगरमच्छ का शव देखा गया। किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से मगरमच्छ की मौत हो गई है। मगरमच्छ की लंबाई करीब 6 फीट बताई जा रही है। हादसे के कई घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंची वन विभाग की टीम। घटना न्यूरिया थाना क्षेत्र के भिखारीपुर मार्ग पर रपटा पुल की है।