आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण दुर्घटना, 14 यात्रियों की मौत, 2 दर्जन से अधिक घायल, सैफई मेडिकल कालेज में चल रहा उपचार

लख़नऊ। फिरोजाबाद जनपद में हुई एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक अन्य घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कालेज उपचार के लिए भेजा गया है। 
एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि थाना नगला खंगर क्षेत्र फ़िरोज़ाबाद-आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे माइल स्टोन 71/3 के निकट प्राइवेट वॉल्वो बस खड़े ट्रोला से टकरा गई जिससे यह हादसा हुआ। एसएसपी ने मरने वालों की अभी तक संख्या दस होने की पुष्टि की है जबकि गैर सरकारी सूत्रों के अनुसार यह संख्या अधिक बताई जा रही है ।
पुलिस और राहत टीम द्वारा अभी भी मौके पर रेस्क्यू किया जा रहा है एसएसपी फ़िरोज़ाबाद समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद है। आईजी आगरा जोन ए0 सतीश गणेश के भी  मौके पर  पहुंचने की खबर है।

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000