क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जगमगाया सेंट जोसेफ चर्च

सभी समुदाय के लोग लेते हैं इसमें हिस्सा
तैयारियां पूरी, विशेष प्रार्थना होगी देर रात तक
परंपरागत तरीके से होंगी चर्च में प्रार्थनाएं

पूरनपुर। नगर एक मात्र चर्च को खुबसूरती से सजाया गया है। पर्व से एक दिन पूर्व चर्च में सजावट की गई। विशेष प्रार्थना की भी तैयारियां हुईं। रात देरी तक ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना में मशगूल रहे।


सेंट जोसेफ चर्च क्रिसमस से एक दिन पहले रोशनी में जगमगा उठा। लोगों ने मिलकर सजावट का काम पुरोहित फा. चिनप्पन की देख रेख में किया। रोशनी में डूबा चर्च अलग छठा बिखेर रहा था। शाम नौ बजे प्रार्थना शुरू हो गई देर जो देर रात तक चली। शुक्रवार को क्रिसमस के दिन सुबह नौ बजे विशेष प्रार्थना की जायेगी। इसमें आसपास के क्षेत्र सहित ईसाई समुदाय के लोग जुटेंगे। नगर व आसपास के क्षेत्रों में ईसाई समुदाय के लोग इसकी तैयारी में लगे।

यहां इस समुदाय के लोगों की संख्या कम होने के बावजूद भी लोगों का सहयोग मिलता है। त्योहार के मौके पर दूसरे समुदायों के लोग ईसाई भाइयों के इस त्योहार की मुबारकबाद देते हैं। क्षेत्रवासियों के प्यार को देखकर ईसाई समुदाय के लोग काफी खुश हैं।

रिपोर्ट- रियाज खान

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000
preload imagepreload image