माँ पूर्णागिरी जी के दर्शन को रवाना हुए श्रद्धालु

पूरनपुर : नव वर्ष को लोग अपने अपने अंदाज में मनाते हैं। कोई सुदूर पिकनिक मनाने जाता है तो कोई देवी देवताओं के दर्शन करके आशीर्वाद लेता है। इसी क्रम में आज माँ पूर्णागिरी जी के दर्शन करने काफी संख्या में श्रद्धालु रवाना हुए। नगर के अलावा देहात के लोग भी गए हैं। पंकज नगर के विपिन मिश्रा, शिवम्, हर्षित, मनोज, विनीत, अनिल, आशीष सहित काफी लोग देवी माँ के जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। उधर काफी लोग आज जंगल की सैर करने की तैयारी में हैं। नैमिषारण्य में माँ जालिपा देवी और छोटी काशी कहे जाने वाले गोला गोकर्णनाथ में शिव के दर्शन करने भी श्रद्धालु जा रहे हैं। गोमती उद्गम स्थल भी आज गुलजार रहेगा। माती माफ़ी स्थित मातेश्वरी गूंगा देवी मंदिर पर 31 दिसंबर की रात भजन कीर्तन होगा और झांकियां सजाई जाएँगी। 1 जनवरी को भंडारा होगा। पुजारी सचिन गिरी जी ने माँ के भक्तों को आमंत्रित किया है। पीलीभीत रोड स्थित आनंदपुर आश्रम पर आज सुबह 9 बजे से कीर्तन और 12 बजे से भंडारा होगा।

रिपोर्ट-सतीश मिश्र
31 दिसंबर 2018, 5:30 AM

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000